समंदर में गिरा हॉलीवुड एक्टर का विमान, हादसे में दो बेटियों की भी हुई मौत

WD Entertainment Desk
शनिवार, 6 जनवरी 2024 (11:05 IST)
  • क्रिश्चियन ओलिवर का प्लेन हादसे में निधन
  • हादसे में एक्टर की दो बेटियों का भी निधन
  • पायलट ने भेजा था किसी गड़बड़ी का सिग्नल 
Christian Oliver dies in plane crash: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियों की एक प्लेन हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनका विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद कैरेबियन सागर में गिर गया। इस हृदय विदारक घटना के बाद उनके फैंस के बीच शोक की लहर है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Christian Oliver (@christianoliverofficial)

रॉयल सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस पुलिस फोर्स ने बयान जारी करके में कहा कि बड़े पर्दे पर जॉर्ज क्लूनी के साथ 'द गुड जर्मन' और 2008 में आई एक्शन-कॉमेडी 'स्पीड रेसर' में नजर आए क्रिश्चन ओलिवर की प्राइवेट और एक इंजन वाले प्लेन में मौत हो गई।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
इस घटना के बाद मछुआरे और गोताखोरों ने तुरंत समंदर में छलांग लगा दी और एक्टर व उनकी बेटियों के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। क्रिश्चियन और दोनों बेटियों को बाहर निकाल लिया गया, पर उनकी मौत हो चुकी थी। एक्ट्र की एक बेटी मंदिता 10 साल की थी और दूसरी बेटी की उम्र 12 साल थी। 
 
इस घटना में प्लेन के ड्राइवर का भी निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पायलट ने प्लेन से उड़ान भरने के बाद टावर को रेडियो सिग्नल भेजा था कि कुछ दिक्कत है, लेकिन कम्युनेकिशन को सीज़ कर दिया गया। 
 
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कैसे हुई। यह विमान ग्रेनेडाइंस के एक छोटे से आइलैंड बेक्विया से सेंट लूसिया की ओर जा रहा था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More