हिना खान और एरिका फर्नांडिस पर भी दिखा 'अधूरा' का डर, वीडियो वायरल

WD Entertainment Desk
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (14:33 IST)
Hina Khan and Erica Fernandes video: हिना खान और एरिका फर्नांडिस ने हाल में प्राइम वीडियो की हालिया रिलीज हॉरर सीरीज 'अधूरा' में नजर आईं, जो उन्हें डराने में पूरी तरह से कामयाब रही है। इसके बाद अपने इस रोमांचक अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने हॉरर के शौकीनों को भी इसे मिस न करने की सलाह दी। अभिनेत्रियों की प्रतिक्रियाएं दर्शकों पर अधूरा के प्रभाव को उजागर करती हैं, जो उन्हें इसकी डरावनी दुनिया में खींचती है और एक गहरा प्रभाव छोड़ती है।
 
हिना खान और एरिका फर्नांडिस, दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और दर्शकों को यादगार हॉरर अनुभव के लिए यह सीरीज देखने की सलाह दी। अधूरा शैली की सीमाओं को पार करते हुए, हॉरर और रहस्य के अपने अनूठे मेल के साथ दर्शकों को लगातार दीवाना कर रही है।
 
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही अधूरा अपने किरदारों के गहरे डर और उनके अंदर की बुराइयों पर रोशनी डालती है, जो सुपरनैचुरल दुनिया में एक मनोरंजक और रहस्यमय यात्रा का वादा करता है। ये कहानी दो टाइमलाइन्स, 2022 और 2007 में सामने आती है, जब रहस्य और डरावनी घटनाएं एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल के स्टूडेंट्स और स्टाफ को परेशान करती हैं। 
 
ये पुरानी यादों के रियूनियन के रूप में शुरू होता है और तब खौफनाक बन जाता है जब अधिराज जयसिंह (ईश्वक सिंह) का सामना एक परेशान 10 साल के स्टूडेंट वेदांत मलिक (श्रेनिक अरोड़ा) से होता है। जैसे-जैसे अतीत और आज टकराते हैं, एक गहरा रहस्य सामने आने का खतरा है, जो अधिराज को वेदांत से जोड़ता है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म वेट्टैयन से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, सत्यदेव के किरदार में आएंगे नजर

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More