सुनील ग्रोवर को क्यों पसंद है लड़की बनना?

WD Entertainment Desk
शनिवार, 3 अगस्त 2024 (10:57 IST)
sunil grover birthday: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर 3 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने अतरंगी अंदाज और अलग-अलग किरदारों से सुनील ने दर्शकों के बीच एक अलग ही जगह बनाई है। सुनील ग्रोवर ने गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है।
सुनील ग्रोवर को पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाना काफी पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने कहा था कि लोगों को हंसाने के लिए पुरुषों का महिलाओं का किरदार निभाने का ट्रेंड तब तक चलते रहना चाहिए, जब तक ये दर्शकों को पसंद आ रहा है और आप उसे अच्छे से कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा था, पुरुषों के रूप में जुड़ने से आसान मेरे लिए यह है (महिला किरदार)। इसलिए मैं टीवी पर महिला बनकर आता हूं। मुझे महिला बनना बहुत ज्यादा पसंद है। मेरा मानना है कि महिला कलाकारों को भी पर्दे पर पुरुषों का किरदार निभाना चाहिए। मेरे लिए यह महिला या पुरुष जैसा कुछ नहीं है, जब तक आप अच्छे से कर रहे हैं, तब तक दर्शक हंसते रहेंगे। मेरे लिए सिर्फ किरदार मायने रखना है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह महिला का है या पुरुष का।
 
बता दें कि कभी गुत्थी, कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी तो कभी संतोष भाभी बनकर फैंस का मनोरंजन करने वाले सुनील ग्रोवर की राह आसान नहीं थी। शुरुआती समय में सुनील ग्रोवर को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। सुनील ग्रोवर की पहली कमाई सिर्फ 500 रुपए थी। इसका खुलासा खुद सुनील ग्रोवर ने किया था।
 
सुनील ग्रोवर ने बतौर आरजे अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन पर कॉमेडी शो 'फुल टेंशन' से अपना टीवी डेब्यू किया था। उन्हें लोकप्रियता कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली।
 

सुनील ग्रोवर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने एक बार्बर का किरदार निभाया था। वह वेब सीरीज 'तांडव' और 'सनफ्लावर' में  भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने अबतक के करियर में 17 फिल्मों और 23 टीवी शो में काम किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

खुशी कपूर संग रोमांस करते दिखेंगे जुनैद खान, अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

लव एंड वॉर के साथ संजय लीला भंसाली पेश करेंगे नया लव ट्रायएंगल

एक्टिंग के बाद सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहीं जैकलीन फर्नांडिस, स्टॉर्मराइडर गाने का टीजर रिलीज

ब्लैक कटआउट ड्रेस में मालविका मोहनन ने दिखाई सिजलिंग अदाएं, हॉट तस्वीरें वायरल

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज अब जापान में होगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More