जब परिवार को पता चला कंडोम के एड में नजर आएंगे रणवीर सिंह, ऐसा था एक्टर के पिता का रिएक्शन

WD Entertainment Desk
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (10:39 IST)
Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड के पॉवरहाउस एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अतरंगी फैशन की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। रणवीर ने काफी कम वक्त में बॉलीवुड सुपरस्टार का तमंगा हासिल किया है।

रणवीर सिंह को उनके परिवार ने उन्हें हर वक्त सपोर्ट किया है। लेकिन रणवीर के एक प्रोजेक्ट पर उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी ने नाराजगी जाहिर की थी। रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह एक कंडोम एड में दिखाई देने वाले थे तो इस पर उनके पिता का क्या रिएक्शन था। रणवीर सिंह ने साल 2014 में एक कंडोम ब्रांड का एड किया था। 
 
रणवीर सिंह ने बताया था कि जब उनके पिता ने उनसे पूछा था कि 'मैं देखता हूं कि ये सभी एक्टर्स विज्ञापन करते हैं और इससे पैसा भी अच्छा मिलता है। तुम विज्ञापन क्यों नहीं कर रहे हो?' रणवीर सिंह ने इस पर जवाब देते हुए कहा था, 'मैं सही समय पर करुंगा। मैं इसे तब करुंगा जब मेरे पास करने के लिए कुछ अच्छा होगा।'
 
इसके बाद रणवीर सिंह ने अपने पिता को कंडोम एड के बारे में बताया। रणवीर ने कहा कि 'मैं अपना पहला एड करने जा रहा हूं। इसपर उनके पिता ने कहा कि अच्छा है, क्या विज्ञापन है?' इसके जवाब में रणवीर सिंह ने पिता को बताया कि वह कंडोम का एड कर रहे है। इस पर एक्टर के पिता ने उनसे कहा था कि मुझे विश्वास है कि तुम जानते हो कि तुम क्या कर रहे हो। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

बता दें कि रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था। वह जल्द ही सिंघम अगेन और डॉन 3 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 

Related News

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More