Happy Birthday : फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे पंकज त्रिपाठी

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (07:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पंकज ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक गांव से निकलकर अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। 

 
अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पंकज त्रिपाठी कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि एक्टिंग में आने से पहले वह क्या काम करते थे। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि वह एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले पंडिताई करते थे। खास बात ये है कि ये पंडिताई वह सिर्फ पहलवानों के लिए करते थे।
 
पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि वह बहुत ही कम कर्मकाण्ड की गतिविधि में शामिल हुए। एक बार वह बुजुर्ग महिला के घर गए। जिनके 6 दामाद थे। ये सभी सिनेमाघर में काम किया करते थे। जहां उन्होंने पूजा-पाठ करवाई। पूजा करवाने के बाद वह घर जाने लगे तो दक्षिणा की बात की। उस दरम्यान पंकज की उम्र महज 14 साल थी और वह 10वीं क्लास में पढ़ते थे।
 
पंकज ने बताया कि पूजा करवाने वाले लंबे-चौड़े पहलवान थे। उन्होंने पूछा कि आपको दक्षिणा में क्या दें, आप तो नौजवान हैं। हम लोग गोपालगंज के तीन अलग-अलग सिनेमाघर के दरबान हैं। आप कभी फिल्म देखने आइए, आपके लिए टिकट फ्री। इसके बाद पंकज त्रिपाठी सिनेमाघर में जाने लगे और उनका रुझान फिल्मों की तरफ हो गया।
 
बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें स्त्री, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बरेली की बर्फी, न्यूटन, मसान, फुकरे, निल बट्टे सन्नाटा, लुका छुपी आदि शामिल हैं। हाल ही में वह कृति सेनन के साथ फिल्म 'मिमी' में नजर आए थे।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More