चाय और चूरन बेचकर गुजारा करते थे अन्नू कपूर, तलाक के बाद दोबारा रचाई थी पहली पत्नी संग शादी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (12:44 IST)
बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता अन्नू कपूर 20 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अन्नू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'मंडी' से की थी। उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'उत्सव' से मिली थी। अन्नू का बचपन बेहद कठिन समय से गुजरा है। 

 
अन्नू कपूर का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। उनकी मां टीचर थीं। अन्नू की के पिता एक थिएटर कंपनी चलाते थे। मां महीने के 40 रुपए कमाती थी। जबकि थिएटर से उनकी कमाई नहीं होती थी कि परिवार चल सके। जिसकी वजह से अन्नू कपूर को पैसे कमाने के लिए चाय से लेकर चूरन के नोट तक बेचना पड़ा था।
 
अन्नू कपूर आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। बीच में पढ़ाई छोड़ने के बाद अन्नू कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। यहां एक नाटक में उन्होंने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया। जिस पर फिल्मकार श्याम बेनेगल की नजर पड़ी और उन्होंने अन्नू को 'मंडी' के लिए साइन किया।
 
मंडी में अन्नू कपूर का रोल बड़ा तो नहीं था लेकिन उनके काम की सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल किया। अन्नू कपूर ने कई टीवी शो होस्ट भी किए हैं। शो 'अंताक्षरी' उनके यादगार शो में से एक है। 
 
अन्नू कपूर की पर्सनल लाइफ भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। अन्नू कपूर ने दो शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी साल 1992 में अनुपमा से की थी। अनुपमा यूएस की रहने वाली थीं और अन्नू से उम्र में 13 साल छोटी थीं। यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टीकी और एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।  
 
इसके बाद अन्नू कपूर ने 1995 में अरुणिता मुखर्जी से शादी की। दूसरी शादी के बाद भी अन्नू अपनी पहली पत्नी से छुप-छुपकर होटल में मिला करते थे। इसका पता चलने के बाद अरुणिता ने अन्नू को तलाक दे दिया था। इसके बाद 2008 में अन्नू कपूर ने फिर अपनी पहली पत्नी अनुपमा संग शादी रचा ली। 
Edited By : Ankit Piplodiya
Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More