शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में आगे आए हंसल मेहता, बोले- जब वक्त खराब हो तो एक सन्नाटा सा...

Webdunia
शनिवार, 31 जुलाई 2021 (13:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। पति की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

 
वही अब निर्देशक हंसल मेहता शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में आगे आए हैं। हाल ही में हंसल मेहता ने शिल्पा के समर्थन में तीन ट्वीट करके ट्रोलर्स और बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
 
अपने पहले ट्वीट में हंसल मेहता ने लिखा, अगर आप शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए और कानून को फैसला कर लेने दीजिए। इस मुश्किल वक्त में उन्हें शांति और प्राइवेसी के साथ रहने दें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग पब्लिक पर्सनालिटीज हैं उन्हें अपना बचाव करने के लिए अकेला छोड़ दिया जाता है और न्याय मिलने से पहले ही उन्हें दोषी घोषित कर दिया जाता है।

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, यह चुप्पी एक तरह का पैटर्न बन चुका है। अच्छे वक्त में सभी लोग पार्टी करने के लिए होते हैं लेकिन जब वक्त खराब हो तो एक सन्नाटा सा छा जाता है और व्यक्ति को अलग कर दिया जाता है। फिर इससे किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि आखिर में सच क्या है और क्या नहीं।
 
हंसल मेहता ने तीसरे ट्वीट में लिखा, बदनाम करने का यह एक पैटर्न है। अगर एक फिल्मी व्यक्ति पर आरोप है तो निजता पर हमला, पहले से राय बना लेना, चरित्र हनन, न्यूज को बकवास गॉसिप से भर देना- यह सब एक व्यक्ति की प्रतिष्ठा की कीमत पर होता है।
 
बता दें कि बीते दिनों मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची थी। यह दोनों को साथ में बैठाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई थी।
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड के रिबेल स्टार थे शम्मी कपूर, अभिनय की नई शैली की थी विकसित

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More