Box Office पर सलमान खान की दबंग 3 का कैसा रहा पहला दिन?

Webdunia
शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (06:42 IST)
दबंग 3 का कोई गाना हिट नहीं हुआ। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह नजर नहीं आया। देश के कुछ हिस्सों में हालात तनावपूर्ण हैं। ये सब कारण हैं जिसके कारण दबंग 3 की ओपनिंग प्रभावित हुई। 
 
फिल्म के सुबह के शो में ही दर्शक उतनी संख्या में नजर नहीं आए जैसे कि पहले दिन सलमान खान की फिल्मों में नजर आते हैं। मल्टीप्लेक्सेस में तो सुबह से ही शो शुरू कर दिए थे क्योंकि उम्मीद थी कि दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़ेंगे। 
 
दर्शक अच्छी-खासी संख्या में तो पहुंचे, लेकिन उतने नहीं जितनी की सलमान की फिल्मों के लिए नजर आते हैं। सिंगल स्क्रीन में भी उत्साह वैसा नजर नहीं आया जैसा कि सलमान की फिल्मों के लिए नजर आता है। 
 
फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 24.50 करोड़ है, जबकि सलमान की फिल्म को 35 करोड़ के आसपास का कलेक्शन तो पहले दिन करना ही था। 
 
फिल्म की रिपोर्ट मिक्स है। सलमान के हार्डकोर फैंस को जरूर फिल्म अच्छी लग रही है, लेकिन बहुत से ऐसे भी दर्शक हैं जिन्हें फिल्म में खास मजा नहीं आया है। इस तरह की रिपोर्ट से आगामी दिनों के कलेक्शन भी प्रभावित होंगे। 
 
अब तो यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या पहले वीकेंड में सलमान की फिल्म सौ करोड़ तक पहुंच पाएगी? दूसरा दिन दर्शाएगा कि दर्शकों को अब फिल्म में कितनी रूचि है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More