हरियाणा में टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स', विवेक अग्निहोत्री ने जताया आभार

Webdunia
शनिवार, 12 मार्च 2022 (11:48 IST)
विवेक अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कश्मीरी पंडितो की त्रासदी पर आधारित यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और पुनीत इस्सर अहम भूमिका में हैं।


अब फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को हरियाणा सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। हरियाणा सरकार के आदेश के मुताबिक फिल्म को रिलीज के दिन से टैक्स फ्री किया गया है। फिल्म को राज्य में छह महीने तक टैक्स नहीं देना होगा।
 
आबकारी एवं कराधान विभाग के आदेश के मुताबिक सिनेमा थियेटर, मल्टीप्लेक्स विभिन्न श्रेणियों की वर्तमान सीटों में वृद्धि कर सकेंगे और न ही प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी कर सकेंगे। आदेश के तहत अब थियेटर, मल्टीप्लेक्स मालिक अगले छह महीने तक राज्य जीएसटी नहीं वसूल सकेंगे।
 
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धन्यवाद किया है। विवेेक ने कहा, 'बहुत प्यार मनोहर लाल जी। कोरोना काल के अर्थिक प्रॉब्लम्स के बाद फैमिलीज को ये फिल्म देखने में आपका ये फैसला काफी मदद करेगा। साथ ही सिनेमा हॉल का बिजनेस भी मजबूत करेगा।'
 
'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों के दर्द को लेकर है जो वहां से विस्थापित हो चुके हैं। फिल्म साल 1990 में कश्मीर में हुए नरसंहार और उस दौरान हुई राजनीति को दिखाती है। फिल्म 11 मार्च को रिलीज हो चुकी है। 'द कश्मीर फाइल्स' ने पहले दिन अच्छा बिजनेस किया है।
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More