विनोद खन्ना और फिरोज खान... दो दोस्त... एक ही तारीख को हुए दुनिया से बिदा

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (16:50 IST)
Vinod Khanna Firoz Khan Friendship: विनोद खन्ना और फिरोज खान पक्के दोस्त हुआ करते थे। विनोद खन्ना को फिरोज खान बेहद हैंडसम हीरो माना करते थे। 'कुरबानी' जब फिरोज खान ने बनाने की सोची तो विनोद खन्ना को लीड रोल में लिया। कुरबानी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की।

विनोद खन्ना के करियर की सबसे सफल फिल्म इसको माना जा सकता है। इसके बाद दोनों की दोस्ती और गहरा गई। इसी बीच विनोद खन्ना सब कुछ छोड़ कर रजनीश की शरण में चले गए। स्टारडम से उनका मोह भंग हो गया और वे आध्यात्मिक शांति की तलाश में जुट गए। 
 
कुछ वर्ष बाद ग्लैमर वर्ल्ड उन्हें फिर खींच लाया। एक बार फिर फिरोज खान ने 'दयावान'  फिल्म विनोद खन्ना को लेकर बनाई। आमतौर पर अपने द्वारा निर्देशित फिल्मों में फिरोज खान अपना रोल दमदार रखते थे, लेकिन 'दयावान' में उन्होंने विनोद खन्ना को पॉवरफुल रोल दिया। 
 
यह संयोग है कि दोनों दोस्तों ने दुनिया को अलविदा कहने की एक ही तारीख चुनी। फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल 2009 को हुआ था। वहीं आठ साल बाद उनके दोस्त विनोद खन्ना का भी 27 अप्रैल 2017 को निधन हो गया था। 

Related News

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक "जाना समझो ना" रिलीज, नजर आई कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की खूबसूरत केमिस्ट्री

सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी, ईद 2025 पर होगी रिलीज

Pushpa 2 The Rule ने रिलीज के पहले कमाए 1085 करोड़ रुपये, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा

निर्देशक नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More