ईशा देओल ने हेमा मालिनी के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया अफवाह

Webdunia
रविवार, 12 जुलाई 2020 (15:01 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से सोशल मीडिया पर कई अन्य सितारों के बारे में ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी के तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 
अब अभिनेत्री ईशा देओल ने अपनी मां हेमा मालिनी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने संबंधी खबरों को अफवाह बताया है। ऐसी खबरें थीं कि तबीयत खराब होने के कारण 71 वर्षीय अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया है।
 
ईशा ने ट्वीट कर लोगों से इस अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरी मां ड्रीमगर्ल पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ हैं। उनकी सेहत से जुड़ी खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं, कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। आपके प्यार और आपकी चिंताओं के लिए आप सबका आभार।'
 
दरअसल, अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि के बाद हेमा मालिनी की भी तबियत खराब होने की खबरें आने लगी थीं। अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री रहीं हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More