क्या धोखाधड़ी केस में गौरी खान को मिला नोटिस? ईडी ने बताया सच

WD Entertainment Desk
बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (11:08 IST)
Gauri Khan fraud case: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को लेकर बीते दिन हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि धोखाधड़ी केस में ईडी ने गौरी खना को नोटिस भेजा है। गौरी खान लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं। यह कंपनी 30 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में शामिल है। 
 
खबरों के अनुसार मुंबई निवासी किरीट जसवंत शाह ने आरोप लगाया था कि गौरी खान का विज्ञापन देखकर उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी में तुलसियानी ग्रुप के बनाए गए अपर्टमेंट में फ्लैट खरीदा था। वर्ष 2015 में उन्होंने 85 लाख रुपए का भुगतान भी कंपनी को कर दिया था, लेकिन उन्हें न तो फ्लैट दिया गया और न ही रकम लौटाई गई। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

जसवंत की शिकायत पर लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने में गौरी खान सहित तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। तुलसियानी ग्रुप के संचालकों पर निवेशकों व बैंकों का करीब 30 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप भी है। ईडी इस मामले की जांच कर रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

वहीं अब गौरी खान को नोटिस मिलने की खबर को ईडी ने फेक बताया है। खबरों के अनुसार एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने इस खबर को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि गौरी खान को न कोई नोटिस भेजा गया है और ना ही परमिशन लेने जैसी कोई तैयारी की जा रही है।
 
बता दें कि गौरी खान आर्किटेक्स डिजाइनर हैं। वह 'गौरी खान डिजाइन्स' नाम की कंपनी चलाती हैं, जो इंटीरियर डिजाइन काकाम करती है। वह अपने ब्रांड का फर्नीचर आलीशान घरों के लिए प्रोवाइड करती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More