'डंकी' के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, रिलीज किया 'डंकी ड्रॉप 8 चल वे वतना'

'डंकी ड्रॉप 8 चल वे वतना' देश के लिए प्यार और वापिस आने की अहमियत को करता है उजागर

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (14:40 IST)
  • डंकी बॉक्स ऑफिस पर कर रही शानदार कलेक्शन
  • फिल्म अवैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों इर्द-गिर्द घूमती है
  • डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया
Dunki Drop 8 Chal Ve Watna: राजकुमार हिरानी की 'डंकी' की खूबसूरत कहानी ने दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छुआ है। वहीं फिल्म के गानों ने भी भावनाओं को बखूबी दर्शाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में फैमिली ऑडियंस को खींच रही है और विदेशों दर्शकों के साथ भी कनेक्ट कर चुकी है।
 
इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से एक बेहद दिल छू लेने वाला गाना 'डंकी ड्रॉप 8 चल वे वतना' जारी किया है जो देश के लिए प्यार की भावना को पूरी तरह से उजागर करता है।
 
ALSO READ: डंकी फिल्म समीक्षा: उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती हिरानी-शाहरुख की जोड़ी | Dunki Movie Review
 
'डंकी ड्रॉप 8 चल वे वतना' एक व्यक्ति के सपनों की यात्रा को दर्शाता है जो उन्हें अपनी जड़ों की ओर लौटने की इच्छा के साथ घर से दूर ले जाता है। गाने की धुन प्यारी है और दिल को छू जाती है। यह गाना अपने देश के लिए प्यार और वापिस आने की अहमियत को बेहतरीन तरीके से दिखाता है।
 
जावेद अली द्वारा गाया गया 'डंकी ड्रॉप 8 चल वे वतना' को प्रीतम ने कंपोज किया हैं। गाने के दिल छू लेने वाले बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं।
 
'डंकी' में शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। यह फिल्म जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More