दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर किया रोमांटिक डांस वीडियो

Webdunia
सोमवार, 2 मार्च 2020 (12:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना 30यां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। टाइगर को उनके जन्मदिन पर यूं तो फैन्स से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन इस खास दिन पर उनकी दोस्त दिशा पाटनी ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

 
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा और टाइगर 'बैंग-बैंग' गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा, 'यह हमारा एक-साथ पहला डांस ब्लॉक था। मैं आपके साथ पहली बार डांस करने के लिए बहुत ज्यादा नर्वस थी। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं बाघ... इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दो रॉनी।'

ALSO READ: सूर्यवंशी ट्रेलर, रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार एक और हिट के लिए तैयार
 
बता दें, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप को लेकर भी लगातार अफवाहें उड़ती रहती हैं, हालांकि अभी तक दोनों का ही रिलेशनशिप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन टाइगर और दिशा अकसर एक-साथ स्पॉट किए जाते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' 6 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं दिशा पाटनी सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More