टाइगर श्रॉफ के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने मालदीव पहुंचीं दिशा पाटनी, तस्वीरें हो रही वायरल

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (13:11 IST)
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। ताजा खबरों के अनुसार दिशा और टागइर नए साल का स्वागत करने के लिए मालदीव पहुंचे हुए हैं।

 
दिशा और टाइगर ने साथ में कोई तस्वीर साझा नहीं की है। लेकिन दोनों के सोशल मीडिया अपडेट से उनके अपने पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट पर होने का आंदाजा लगाया जा रहा है। 
 
टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया और इसके कैप्शन में लिखा, 'खराब बाल...मेरे जैसे लोग ज्यादा केयर भी नहीं करते।' वीडियो के बैकग्राउंड में पक्षियों और उनके चहचहाने की आवाज़ स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है।
 
इसके अलावा टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक शानदार तस्वीर भी शेयर की है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। तस्वीर में टाइगर शर्टलेस हैं और अपने मसल्स दिखाते नज़र आ रहे हैं।
 
वहीं दिशा पाटनी ने भी अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो येलो बिकिनी में नजर आ रही हैं और एक्वामैन का पोज दे रही हैं। दिशा ने कैप्शन में लिखा, उन्हें इस तरह पोज देने पर एक्वामैन जैसा महसूस हो रहा है।
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिशा, टाइगर के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने गई थीं। दोनों ने इस वेकेशन से बहुत सारी फोटोज शेयर की थी। तब भी दोनों ने साथ में तस्वीर शेयर नहीं की थी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ जल्द ही हीरोपंती 2 और गणपत में नजर आने वाले हैं। वहीं दिशा पाटनी सलमान खान के साथ राधे और मलंग 2 में नजर आने वाली हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More