दिलजीत दोसांझ ने शेयर की इवांका संग एडिट की हुई तस्वीर, ट्रंप की बेटी ने दिया ऐसा रिएक्शन

Webdunia
सोमवार, 2 मार्च 2020 (12:16 IST)
बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार संग दो दिवसीय भारत पर आए थे। इस दौरान ट्रंप के पूरे परिवार ने ताजमहल का दीदार भी किया। उनके इस दौरे में ट्रंप से ज्याद उनकी बेटी इवांका ट्रंप चर्चा में रहीं। उनकी ताजमहल के सामने वाली तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया गया।

 
इवांका की इस तस्वीर के साथ लोगों ने काफी कलाकारी दिखानी शुरु कर दी। कई लोगों ने अपनी तस्वीर इवांका से साथ फोटोशॉप करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब फिल्म अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने भी इवांका ट्रंप के साथ की फोटोशॉप की हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 
इस तस्वीर में दिलजीत दोसांझ इवांका के साथ ताजमहल के पास बैठे नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं और इवांका। पीछे ही पड़ गई... कहती है कि ताजमहल जाना है... ताजमहल जाना है। मैं फिर ले गया और क्या करता।'
 
दिलजीत दोसांझ के ट्वीट पर जवाब देते हुए इवांका ने लिखा, 'दिलजीत दोसांझ मुझे शानदार ताजमहल पर ले जाने के लिए धन्यवाद। यह एक ऐसा अनुभव था, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी।
 
दिलजीत दोसांझ की इस तस्वीर पर फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर साफ समझा जा सकता है कि ये फोटो एडिट की हुई है। अन्य भारतीय यूजर्स ने भी इवांका के साथ अपनी तस्वीर एडिट की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More