मानहानि केस : कंगना रनौट की कोर्ट से गुहार, पेशी से मांगी हमेशा के लिए छूट

Webdunia
शनिवार, 26 जून 2021 (12:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस वजह से वह अक्सर मुश्किलों में भी फंस जाती हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ‍गीतकार जावेद अख्तर के बारे में विवादित बयान दिया था जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।

 
इस मामले में कंगना अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई थी। सुनवाई से पहले एक्ट्रेस ने एक याचिका फाइल की है जिसमें उन्होंने सुनवाई में व्यक्तिगत उपस्थिति से हमेशा के लिए छूट मांगी है। इसके लिए उन्होंने अपने काम का हवाला दिया है।
 
कंगना ने अपनी याचिका में कहा कि वह बिजी हैं जिसकी वजह से सुनवाई में शामिल नहीं हो सकती हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि वह हिन्दी इंडस्ट्री की एक टॉप मोस्ट एक्ट्रेस हैं और कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं जिसमें नेशनल अवॉर्ड, पद्मश्री शामिल है।
 
कंगना ने कहा, एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें देश के कई कोनों में ट्रेवल करना पड़ता है और कई बार इवेंट्स के लिए विदेश भी जाना पड़ता है। प्रोडक्शन हाउस इस तरह के शूट और लोकेशन के लिए बहुत इंवेस्ट करते हैं। मानहानि के केस के ट्रायल में पेश होने के लिए उन्हें काफी लंबा सफर करना पड़ेगा। ऐसा करने में प्रॉडक्शन हाउस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
 
ट्रायल में रेगुलर बेसिस पर शामिल होने के लिए उन्हें अपने वर्क लोकेशन से मुंबई वापस आना पड़ेगा। जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियां हो सकती हैं और वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे नहीं कर पाएंगी। कंगना ने वादा किया है कि उनके सुनवाई में ना होने की वजह से कोई परेशानी नहीं होगी। वह अपने वकील के जरिए हर सुनवाई में शामिल होंगी।
 
गौरतलब है कि इससे पहले कंगना ने एक याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर के मानहानि केस में पुनर्विचार करने की मांग की थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More