पद्मावती : 200 करोड़ रुपये की फिल्म का भार दीपिका के कंधों पर

Webdunia
दशकों से हम देखते आ रहे हैं कि कई बड़े बजट की फिल्में आईं जिसमें मुख्य भूमिका हीरो की ही रहती है, लेकिन जल्द ही रिलीज़ होने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में मुख्य किरदार नायिका का ही है, जिसके नाम पर यह फिल्म बनी है और जिसमें दीपिका पादुकोण ने यह प्रमुख किरदार निभाया है। 
 
हिंदी सिनेमा में करीब 200 करोड़ रुपए के बड़े बजट वाली फिल्म एक अभिनेत्री के कंधों पर फिल्म टिकी है। पद्मावती में दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। दीपिका इसमें अपना रॉयल जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
 
पद्मावती की कहानी रानी पद्मिनी के बारे में है जो इतिहास में सबसे खूबसूरत महिला थीं। यही कारण था कि उनके पति राजा रावल रतन सिंह और अलाउद्दीन खिलजी के बीच युद्ध हुआ। इस फिल्म में भी यही दर्शाया गया है। सबसे खूबसूरत महिला को दर्शाने के लिए दीपिका इस भूमिका के लिए उपुयक्त है। भंसाली की पहली पसंद दीपिका ही थीं और अगर दीपिका ने इस रोल के लिए मना कर दिया होता तो वे शायद ही ये फिल्म बनाते। फिल्म देखने पर यह ज़रूर पता लग जाएगा कि दीपिका इस रोल के लिए सही विकल्प क्यों है। 
 
फिल्म का पहला पोस्टर भी दीपिका के रॉयल लूक के साथ ही जारी हुआ था। जिसकी बेहद सराहना हुई थी। उनकी युनीब्रो, रॉयल लुक और चेहरे पर राजपुताना रौब हर किसी के दिल को छू गया। 
 
फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद दर्शकों को दीपिका-शाहिद-रणवीर का ट्रायो देखने का बेसब्री से इंतज़ार है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या हॉलीवुड फिल्म सेक्स टेप की कॉपी है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो? राज शांडिल्य ने दी सफाई

Emmy Awards 2024 : शोगुन ने जीते 14 अवॉर्ड्स, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

स्त्री 2 ने तोड़ा एनिमल का रिकॉर्ड, दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनीं

फिल्म 120 बहादुर के सेट से फरहान अख्तर ने शेयर की बीटीएस तस्वीर

मां बनने के 9 दिन बाद बेटी को लेकर अस्पताल से घर लौटीं दीपिका पादुकोण, इंस्टा बायो भी किया चेंज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More