Dance Deewane 4 के विनर बने गौरव शर्मा और नितिन एनजे, मिली इतने लाख रुपए प्राइज मनी

WD Entertainment Desk
रविवार, 26 मई 2024 (10:47 IST)
Dance Deewane 4 Winner: कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 4' को अपना विनर मिल गया है। 25 मई को इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसकी ट्रॉफी गौरव शर्मा और नितिन एनजे ने जीती। फिनाले में टॉप 6 फाइनलिस्ट जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 
 
गौरव और नितिन को प्राइज मनी के तौर पर 20 लाख रुपए मिले हैं। 22 साल के गौरव जहां दिल्ली से आते हैं और 19 साल के नितिन बेंगलुरु के रहने वाले हैं। दोनों ने डांस ‍दीवाने के लिए अलग-अलग ऑडिशन दिया था, लेकिन बाद में एक साथ परफॉर्म किया और विनर बने। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

गौरव और नितिन ने बताया कि वह इस जीती हुई रकम को कहां इस्तेमाल करेंगे। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में दोनों ने बताया कि शुरू में वह अपने तालमेल को लेकर श्योर नहीं थे। खासकर इसलिए क्योंकि दोनों की शैली बहुत अलग है। साथ ही नितिन हिंदी नहीं बोल सकते और गौरव कन्नड़ नहीं बोल सकते थे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAURAV SHARMA (@gauravsharmaofficial_)

प्राइज मनी को लेकर गौरव ने कहा, हम दोनों 10-10 लाख रुपये लेंगे। मैं अपने हिस्से का पैसा अपने पिता के लिए गए लोन को चुकाने में इस्तेमाल करूंगा। क्योंकि मेरे पिता ने हमें प्रमोट करने के लिए लोन लिया था क्योंकि वो हमारे लिए बैनर वगैरह बनाते थे। तो सबसे पहले मैं उस लोन को चुकाऊंगा। मैं एक छोटी कार भी खरीदना चाहता हूं।
 
नितिन ने कहा कि वह अपनी जीती हुई रकम का एक हिस्सा एक चैरिटेबल ट्रस्ट को डोनेट करेंगे और बाकी के पेरेंट्स को दे देंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More