लॉकडाउन के बाद हाईवे पर ढाबा खोलेंगे सुनील ग्रोवर, बोले- खाना बनाना सीख लिया है

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2020 (19:04 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस वजह से सभी सिलेब्स अपने घरों में समय बिता रहे हैं। कौमेडियन सुनील ग्रोवर भी इन दिनों सेल्फ क्वारनटीन में हैं। सुनील अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर हंसी की फुलझड़ियां छोड़ रहे हैं।

 
हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने बताया कि वे अपना क्वारनटीनटाइम कैसे और क्या-क्या करके बिता रहे हैं। सुनील से पूछा गया कि वे इन दोनों क्या खास कर रहे हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे घर के कामों में मन लगा रहे हैं। ऐसे में वे झाड़ू, पोछा, बर्तन से लेकर कपड़े तक धो रहे हैं।

ALSO READ: कार्तिक आर्यन ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए दिए 1 करोड़ रुपए, बोले- आज मैं जो भी हूं, देश की वजह से हूं
 
साथ ही सुनील घर में खाना भी पा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने इतना खाना बनाना सीख लिया है और इतनी तेजी से सब्जी काट लेता हूं कि अब लगता है कि मैं बाद में हाईवे पर अपना ढाबा खोल दूंगा।'

सुनील ने बताया कि वे इन दोनों अपना ख्याल रख रहे हैं और अपने हाथों को भी साफ रख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जान से हाथ ना धोना पड़े इसलिए सब हाथ धो।'
 
बता दे कि मुश्किल के इस दौर में सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए हैं और लगातार फनी वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More