कोरोना वायरस : स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर भडकीं हेमा मालिनी, वीडियो शेयर कर कही यह बात

Webdunia
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (16:30 IST)
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्यकर्मी निरंतर संक्रमितों के इलाज में लगे हुए हैं। वहीं कई जगहों से इन स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूकी की खबरें सामने आ रही हैं। इस पर फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 
हेमा मालिनी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हो रही बदसलूकी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
 
वीडियो में हेमा मालिनी कह रही हैं 'देस्तों, मैंने कई समाचार चैनलों में देखा है और मैं बहुत दुखी हूं कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें अपने घर में प्रवेश करने से भी रोका जा रहा है। जरा सोचिए, ऐसे समय में अगर हमारे सच्चे रक्षक कोई हैं तो वह यहीं लोग हैं, जो गली गली जाकर मरीजों को ढूंढ रहे हैं और उनका इलाज कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, इनका विरोध करना देश और हर नागरिक की सुरक्षा के साथ खेलना है। हेमा मालिनी ने अपने वीडियो में लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करने की अपील की है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म वेट्टैयन से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, सत्यदेव के किरदार में आएंगे नजर

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More