थिएटर में रिलीज से पहले 'जुग जुग जियो' की कोर्ट में होगी स्क्रीनिंग, कॉपीराइट का लगा है आरोप

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (11:40 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई विवादों में घिर गई है। फिल्म के मेकर्स पर गाने चुराने और कहानी चोरी करने का आरोप लगा है।

 
कॉपीराइट उल्लंघन मामले में रांची सिविल कोर्ट के कामर्शियल कोर्ट ने 21 जून को शाम चार बजे फिल्म 'जुग जुग जियो' की स्क्रीनिंग कोर्ट के समक्ष करने का आदेश दिया है। अदालत में सुनवाई के दौरान करण जौहर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजन सिन्हा ने पक्ष रखा।
 
फिल्म 'जुगजुग जीयो' पर रांची के लेखक विशाल सिंह ने कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है। सिंह ने दावा किया कि फिल्म में 'पुनी रानी' शीर्षक वाली उनकी कहानी की सामग्री का इस्तेमाल बिना किसी श्रेय के किया गया। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने 1.5 करोड़ मुआवजे की भी मांग की।
 
मामले में हुई सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने कहा कि विशाल सिंह की लिखी कहानी को धर्मा प्रोडक्शन संग साझा किया गया था। लेकिन उन्होंने बिना इजाजत के इस कहानी का इस्तेमाल कर 'जुग जुग जियो' नाम की फिल्म बना दी। कोर्ट स्क्रीनिंग के बाद जज एमसी झा अपनी दलीलें जारी रखेंगे और तय करेंगे कि फिल्म कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करती है या नहीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More