फिल्म 83 से सामने आया पिता संदीप पाटिल की भूमिका में चिराग पाटिल का फर्स्ट लुक पोस्टर

Webdunia
बुधवार, 15 जनवरी 2020 (17:08 IST)
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' के बैक टू बैक पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं। हर दिन एक नए खिलाड़ी का लुक रिवील किया जा रहा है। फिल्म के नए पोस्टर में चिराग पाटिल का लुक रिवील किया गया है, जिसे देखकर आपकी आंखें भी धोखा खा जाएंगी।

 
चिराग फिल्म में 'मुंबई का सैंडस्टॉर्म' नाम से प्रसिद्ध अपने पिता संदीप पाटिल की भूमिका निभा रहे हैं। चिराग को अपने दिग्गज क्रिकेटर पिता संदीप पाटिल का चार्म बरकरार रखते देखना बेहद रोमांचक है। 

ALSO READ: सैफ अली खान ने बताया, अपनी उम्र स्वीकारने के बारे में है ‘जवानी जानेमन’
 
चिराग पाटिल के लुक में हुबहू उनके पिता संदीप पाटिल की झलक नजर आ रही है। खासतौर से उनके बड़े बाल और स्टाइलिश दाढ़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

83 के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल का पहला लुक शेयर करते हुए लिखा है, A mighty batsman who could overpower his competition ?? Presenting the next devil, Mumbai ka Sandstorm SandeepPatil 
 
बता दें कि अब तक रणवीर सिंह के कपिल देव लुक के पोस्टर के साथ 83 के निर्माताओं द्वारा सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम और यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना का पहला लुक पोस्टर शेयर किया गया है।
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक "जाना समझो ना" रिलीज, नजर आई कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की खूबसूरत केमिस्ट्री

सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी, ईद 2025 पर होगी रिलीज

Pushpa 2 The Rule ने रिलीज के पहले कमाए 1085 करोड़ रुपये, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा

निर्देशक नहीं इंजिनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More