बिपाशा बसु ने दुनिया को दिखाया अपनी प्यारी बेटी देवी का चेहरा, फैंस ने लुटाया प्यार

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (11:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु नवंबर 2022 में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी थीं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। बिपाशा फैंस के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, हालांकि उन्होंने कभी अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया। फैंस अक्सर बिपाशा से उनकी प्यारी सी बेटी का चेहरा दिखाने की फरमाइश करते रहते थे। अब एक्ट्रेस ने देवी का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। 

 
बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपनी बेटी देवी का चेहरा सबके सामने रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में देवी बेहद क्यूट दिख रही हैं। वह मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रही हैं।
 
बिपाशा की बेटी देवी पिंक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिस पर लिखा है, 'डैडीज प्रिंसेस' और इसे मैचिंग बो हेयरबैंड के साथ पेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए देवी के माता-पिता ने लिखा, 'हैलो वर्ल्ड... मैं देवी हूं।'
 
फैंस और सेलेब्स देवी की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया, 'गॉड ब्लेस।', वहीं मलाइका अरोरा ने लिखा, 'Omggg, god bless little devi' 
 
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी रचाई थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है। अगस्त 2022 में बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान ने बताई लापता लेडीज से जुड़ी खास बातें, बताया क्या संदेश देती है फिल्म

अजय देवगन की फिल्म मैदान का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दिखी भारतीय फुटबॉल के गोल्डन एरा की झलक

मैडनेस मचाएंगे - इंडिया को हंसाएंगे में नजर आएंगे अरबाज खान और सोहेल खान

बर्थडे पर अनुपम खेर ने फैंस को दिया गिफ्ट, 22 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में कर रहे वापसी

प्रभास और दिशा पाटनी पहुंचे इटली, शूट किया कल्कि 2898एडी के लिए विशेष गाना

सभी देखें

जरूर पढ़ें

शिल्पा शेट्टी का सिल्क साड़ी-गाउन में किलर अंदाज, फैंस ने कहा गजब ढा दिया

Shaitaan movie preview: अजनबी बना शैतान, आफत में पड़ गई जान

तब्बू-करीना-कृति स्टारर फिल्म क्रू के प्रति दिलचस्पी जगाने वाले 5 कारण

शाहरुख खान एक-दो नहीं बल्कि 17 मोबाइल रखते हैं अपने पास

12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के पास अकाउंट में थे सिर्फ 257 रुपये, करना पड़ा कठिन संघर्ष

अगला लेख
More