3 फुट के अब्दू रोजिक को मिली दुल्हन, इस दिन यूएई में रचाएंगे शादी

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 10 मई 2024 (10:52 IST)
Abdu Rozik Wedding: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आए ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक की भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। 3 फुट के अब्दू ने शो में सभी का दिल जीता था। अब अब्दू रोजिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में ये गुड न्यूज शेयर की है। 
 
अब्दू रोजिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने जीवन का प्यार मिल गया है और वह शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

20 साल के अब्दू 7 जुलाई को यूएई में अमीरा नाम की लड़की से निकाह करेंगे। वीडियो में अब्दू ने कहा, मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना लकी हो जाऊंगा। मुझे इतना प्यार और मेरा इतना सम्मान करने वाला जीवनसाथी मुझे मिलेगा। 7 जुलाई की तारीख सेव कर लें। मैं कितना खुश हूं इसे आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकता। 
 
अब्दू ने कहा, दोस्तो आप लोगों को पता है कि मैं 20 साल का हूं। मैंने कितना सपना देखा था कि मेरी लाइफ में कोई मुझे प्यार और सम्मान करने वाला मिले। ये मेरा सपना था और अब अचानक मुझे वो लड़की मिल गई है, जो मेरी इज्जत करती हैं, मुझे बहुत प्यार करती हैं। 
 
उन्होंने कहा, मेरी कम हाइट की वजह से मुझे काफी ट्रोल किया गया था। लोगों ने कहा कि तुम इतने छोटे हो, कोई तुमसे शादी कैसे करेगा। मेरी होने वाली वाइफ बहुत प्यारी है। मैं अपनी वाइफ को बहुत प्यार करूंगा। उसे अलग-अलग देशों की सैर पर ले जाऊंगा। जो लोग भी मेरी शादी में आना चाहते हैं, प्लीज आइएगा। 
 
बता दें कि अब्दू रोजिक ताजिकिस्तान के लोकप्रिय संगीतकार हैं। उन्होंने बिग बॉस 16 से भारत में भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली हैं। अब्दू ने भारत में अपना एक रेस्टोरेंट भी खोला है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More