Bigg Boss 13 : शहनाज़ ने विशाल को बताए अपने बारे में कई राज

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (12:17 IST)
बिग बॉस 13 के कंटेस्टंट्स में लोकप्रिय होने वालों में शहनाज़ भी हैं। जब वे बिग बॉस शो का हिस्सा बनी थीं तब ज्यादा लोग उन्हें पहचानते नहीं थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई और इस समय वे काफी पॉपुलर हैं। 
 
वूट के अनसीन अनदेखा में शहनाज़ अपने बारे में कुछ ऐसी बातें बता रही हैं जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। शहनाज़ और विशाल आपस में बात कर रहे हैं। 
 
विशाल शहनाज़ से पूछते हैं कि वे किसके ज्यादा करीब हैं? डैड के या मॉम के? इस पर शहनाज़ कहती हैं - 'ये पूछ मैं किसको मानती हूं। मम्मी को, क्योंकि वो मेरी जान हैं।' 
 
विशाल फिर प्रश्न दागते हैं। 'ऐसे ही पूछ रहा हूं, तेरे घर पे सब ठीक है ना?' इस पर शहनाज़ जवाब देती हैं - 'पहले नहीं था, अब ठीक है। जब मैं जाऊंगी ना, सबसे पहले घर ही जाऊंगी। पहले मैं ही नाराज हो गई थी और खुद ही चली गई थी नाराज़गी के बाद।' 
 
एक और राज शहनाज़ ने यह कह कर उजागर किया कि उन्होंने कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की। वे कहती हैं- 'थर्ड ईयर कम्प्लीट ही नहीं किया मैंने। इंडस्ट्री में आ गई।' 
 
विशाल उन्हें समझाते हैं कि पढ़ाई पूरी करना चाहिए, लेकिन शहनाज़ इससे खास सहमत नजर नहीं आईं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है। इंडस्ट्री ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई। 'काम करने लग पड़ी, पैसा कमाने लग पड़ी और मुझे क्या चाहिए।' 
 
विशाल ने इस बात का भी उल्लेख किया कि शहनाज़ का एक गाना बड़ा हिट साबित हुआ है। 10 मिलियन व्यूज़ मिले हैं। सलमान सर ने भी इस बात का शो में उल्लेख किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More