भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी करने जा रही हैं शादी, दिसंबर में लेंगी सात फेरे

Webdunia
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (14:53 IST)
भोजपुरी फिल्मों की नामी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के लिए साल 2020 बेहद ही स्पेशल होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि रानी चटर्जी जल्द शादी करने वाली हैं। ये भी कहा जा रहा है कि इस बात को उन्होंने खुद ही कंफर्म भी कर दिया है। यहां तक कि उन्होंने ये भी बता दिया है कि वो शादी कब कर रही हैं।

 
खबरों के मुताबिक रानी चटर्जी दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। हालांकि वो किस्से शादी करने जा रही है ये साफ नहीं हो पाया है। भोजपुरी एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी 10 की कंटेस्टेंट रानी चटर्जी लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड और टेलीविजन अभिनेता से शादी करने की योजना बना रही है लेकिन वो अभी अपने होने वाले पति को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती हैं।

ALSO READ: स्ट्रीट डांसर 3डी : फिल्म समीक्षा
 
एक इंटरव्यू के दौरान रानी चैटर्जी ने कबूल किया कि वो किसी को डेट कर रही हैं। हालांकि उन्होंने इस शख्स की पहचान नहीं बताई। रानी ने ये भी बताया वो इस मिस्ट्री मैन से इसी साल यानी 2020 दिसंबर तक शादी कर लेंगी। उन्होंने शादी की ज्यादा डीटेल्स शेयर नहीं की हैं।
 
इसके साथ ही रानी ये जरूर बताया कि उनका ये सीक्रेट बॉयफ्रेंड एक टीवी एक्टर है। उन्होंने कहा, मैं इतनी जल्दी अपने बॉयफ्रेंड की पहचान उजागर नहीं करना चाहती, वर्ना हमारा प्यार, दुनिया को पता चल जाएगा, लेकिन मैं अपने प्रशंसकों से वादा करती हूं कि मैं उनसे शादी के कुछ महीने पहले ही आपसे मिलवाऊंगी।
 
रानी चटर्जी ने ससुरा बड़ा पैसावाला से भोजपुरी सिनेमा में अपनी शुरूआत की थी। वे नागिन, चांदनी, छोटकी दुल्‍हन और घरवाली और बाहरवाली जैसी भोजपुरी फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी स्टार पवन सिंह से अफेयर की अफवाहों को लेकर भी सुर्खियो में रही थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म वेट्टैयन से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, सत्यदेव के किरदार में आएंगे नजर

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More