भोजपुरी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकार की आत्महत्या, आखिरी स्टेट्स में लिखा, दो नाव पर सवार थी जिंदगी...

WD Entertainment Desk
रविवार, 28 अप्रैल 2024 (17:15 IST)
Bhojpuri actress suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अमृता पांडेय उर्फ अन्नपूर्णा का शव आदमपुर इलाके के उनके फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। अमृता अपने कमरें में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गईं। पुलिस ने एक्ट्रेस का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
अमृता पांडेय ने यह कदम क्यों उठाया इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच के दौरान पुलिस ने एक्ट्रेस के मोबाइल की जांच की तो पता चला उन्होंने सुबह करीब सवा 10 बजे अपना व्हाट्सएप स्टेट्स लगाया था। इसमें‍ लिखा था, 'क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।'

ALSO READ: सामंथा रुथ प्रभु के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, फिल्म बंगाराम से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज
 
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस के परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले चंद्रमणि झांगडे से हुई थी। वो मुंबई में एनिमेशन का काम करते थे। शादी के बाद दोनों मुंबई में साथ ही रहते थे। अमृता की बहन की शादी थी, इसलिए 12 अप्रैल को अमृता और उनके पति चंद्रमणि भागलपुर आए थे। शादी के बाद 18 अप्रैल को चंद्रमणि मुंबई लौट गए, जबकि अमृता यहीं पर रुक गईं।
 
परिजनों का कहना है कि कई दिनों से काम नहीं मिलने की वजह से अमृता डिप्रेशन में थीं। वो इसका ट्रीटमेंट भी करवा रही थीं। लेकिन अमृता की हॉरर वेब सीरीज 'प्रतिशोध' का पहला पार्ट हाल ही में रिलीज हुआ। इसे लेकर वो काफी एक्साइटेड भी थीं।
 
फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई है। मौके से गले में लगा साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत अन्य सामग्री को जब्त किया गया है। अमृता पांडेय भोजपुरी, हिंदी की कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुकी थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More