Hanuman Chalisa

बरसातें स्टारकास्ट कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को बेहद पसंद आया इंदौर

Webdunia
barsatein mausam pyar ka
इस रिम-झिम बरसात के मौसम में गरमा गर्म ऑफिस रोमांस शो 'बरसातें-मौसम प्यार का' 10 जुलाई से शुरू हो चुका है। सोनी टीवी के इस शो की मेन लीड टेलीविज़न की दुनिया में काफी प्रचलित हैं। शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की जोड़ी इस शो में बेहद खुबसूरत लग रही है। इस शो में रेयांश(कुशाल टंडन) और आराधना(शिवांगी जोशी) नाम के दो जिद्दी करैक्टर हैं। यह शो कोई साधारण लव स्टोरी नहीं है। इस तूफानी लव स्टोरी में न्यूज़ रूम का माहौल है जो इस बरसात को और भी रोमांचक बनाता है। यह दिलचस्प ड्रामा रेयांश और आराधना के सफर के उतार-चढ़ाव के बारे में है, जो जज्बातों की कश्मकश में उलझ जाते हैं। 
 
ये है बरसातें शो की कहानी
बरसातें शो की कहानी दो अलग-अलग किरदार के बारे में है जो सोचते एक ही मंजिल के बारे में सोचते हैं। कुशाल टंडन यानी रेयांश लांबा इस शो में एक रेड फ्लैग की तरह हैं जो लोगों का दिल तोड़ने के लिए जाने जाते हैं। वहीँ दूसरी ओर, शिवांगी जोशी यानी आराधना साहनी पक्के इरादों के साथ एक महत्वाकांक्षी लड़की हैं। यह कहानी न्यूज़ रूम यानि पत्रकारिता से जुड़ी हुई है। रेयांश, पोलिटिकल बीट देखते हैं वहीँ दूसरी ओर शिवांगी जोशी फैशन बीट को संभालती हैं।

इस शो में रेयांश, आराधना के बॉस होते हैं। आराधना सब कुछ जानते हुए भी रेयांश की ओर खींची चली जाती हैं और इस तरह उनकी प्रेम कहानी शुरू होती है। इस शो के कुछ एपिसोड आ चुके हैं जिसमें पिछले कुछ एपिसोड में रेयांश और उसकी मां के रिश्ते के बीच कुछ खटास बताई है। इस रिश्ते की खटास के कारण ही रेयांश के रेड फ्लैग होने का कारण पता चलेगा। 
 
नायरा और आराधना के किरदार में क्या हैं समानता
शिवांगी ने अपने नायरा और आराधना के किरदार में समानता भी बताई। उन्होंने कहा कि आराधना बहुत निडर किरदार है, उसके मन में जो होता है वो बोल देती है। नायरा का किरदार भी कुछ इस तरह का ही था। नायरा भी बोल्ड किरदार था जिसमें नायरा एक दयालु लड़की भी थी। इसके साथ ही शिवांगी ने बताया कि आज भी जब वो बहार जाती  हैं तो लोग उन्हें नायरा के नाम से पहचानते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गुलाबी रंग से रंगे हाथी की मौत पर भड़की अनुपमा फेम रुपाली गांगुली, PM मोदी से की मांग

कॉमेडी कोई मजाक नहीं, एक विज्ञान है: भूतबंगला में नजर आने वाले राजपाल यादव ने बताया अपना पसंदीदा कॉमेडियन

Dhurandhar 2 Success: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का 'धुरंधर' अवतार, वो 4 बातें जिन्होंने फिल्म को बनाया ब्लॉकबस्टर

Kiara Advani Secret Crush: सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी का इस साउथ स्टार के लिए था सॉफ्ट कॉर्नर, राम चरण ने खोला राज

Blast From Past : छोटी सी बात (1976) में बड़ा दम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख