बांग्ला फिल्म एक्ट्रेस कोयल मलिक के पूरे परिवार को हुआ कोरोना

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2020 (14:35 IST)
देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बंगाली ‍फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कोयल मालिक और उनका परिवार भी कोरोना से संक्रमित हो गया है।
 
इस बात की जानकारी कोयल ने एक ट्वीट के जरिए दी है। कोयल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बाबा, मां, राने और मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, हम सभी सेल्फ क्वारंटाइन में हैं।'
 
कोयल मलिक बंगाल की मशहूर एक्ट्रेस हैं, उनके पति निश्पाल सिंह उर्फ राने जानेमाने प्रोड्यूसर हैं। कोयल के पिता रंजीत मलिक और मां दीपा मलिक भी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां हैं। कोयल हाल ही में मां बनी हैं, उन्होंने 5 मई को एक लड़के को जन्म दिया है।
 
कोयल मलिक को हाल ही में अपनी फिल्म 'मितिन माशी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटीक चॉयस का अवॉर्ड भी मिला था।उन्होंने साल 2003 में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। जल्द ही उनकी फ़िल्म 'मितिन माशी 2' आने वाली है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More