प्रभास नहीं, इस शादीशुदा निर्देशक को डेट कर रही हैं अनुष्का शेट्टी!

Webdunia
बुधवार, 4 मार्च 2020 (14:13 IST)
बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अनुष्का प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अनुष्का शेट्टी और साउथ सुपरस्टार प्रभास की शादी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन अनुष्का को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।


खबरों के अनुसार अनुष्का एक शादीशुदा डायरेक्टर को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शेट्टी जाने माने डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी को डेट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधे सकते हैं। दोनों के रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

ALSO READ: कैसी है टाइगर श्रॉफ की बागी 3 की एडवांस बुकिंग?
 
बता दें कि प्रकाश ने साल 2014 में फेमस राइटर कनिका ढिल्लन के साथ शादी की थी। लेकिन वह इस शादी से अलग हो चुके हैं। हालांकि अभी तक दोनों के तलाक लेने की कोई जानकारी नहीं है। 2015 में प्रभास ने अपनी तेलुगू-तमिल कॉमेडी फिल्म 'साइज जीरो' में अनुष्का के साथ मिलकर काम किया था। बताया जा रहा है कि इसी फिल्म के बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था और कई बार दोनों को साथ स्पॉट किया गया।
 
फिलहाल अनुष्का और प्रकाश ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। अनुष्का शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म निशब्दम रिलीज होने वाली है। इमें उनके अपोजिट आर माधवन नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More