Bade Miyan Chote Miyan का धांसू पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा टीजर

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म में एक्शन करते आएंगे नजर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (12:12 IST)
Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे कियां' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में हैं। फैंस दो एक्शन स्टार को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। 
 
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। वहीं अब 'बड़े मियां छोटे मियां' का एक और धांसू पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने इसके टीजर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। 
 
पोस्टर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बुलेटप्रूफ शील्ड पहने हुए और अपने हाथों में बंदूकें लिए काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं। उनके ऊपर से हेलीकॉप्टर मंडरा रहे हैं।

ALSO READ: Gadar 3 को लेकर आई अपडेट, तारा सिंह बनकर फिर पाकिस्तान जाएंगे सनी देओल!
 
पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, बड़े पर्दे पर अपना फेवरेट काम करने के लिए वापस - एक्शन #बड़े मियां छोटे मियां टीज़र 24 जनवरी 2024 को रिलीज़ होगा! बड़े मियां छोटे मियां ईद 2024 पर  
 
'बड़े मियां छोटे मियां' को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ नजर आएंगी। फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित करेंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More