Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

क्या बाहुबली प्रभाष करेंगे देवसेना अनुष्का शेट्टी से शादी?

हमें फॉलो करें क्या बाहुबली प्रभाष करेंगे देवसेना अनुष्का शेट्टी से शादी?
फिल्म 'बाहुबली' में बाहुबली की भूमिका निभाने वाले प्रभाष और देवसेना की भूमिका निभाने वाली अनुष्का शेट्टी के बीच रोमांस की खबरें खूब जोर पकड़ रही हैं। वैसे लंबे समय से कहा जा रहा है कि दोनों के संबंध दोस्ती से बढ़ कर है। खबर है कि दोनों शादी कर सकते हैं। 
 
अनुष्का को ऐतराज 
हालांकि अनुष्का शेट्टी कई बार इन बातों का खंडन कर चुकी हैं। उनका कहना है कि पता नहीं कौन इस तरह की अफवाहें फैला रहा है। लेकिन जिस तरीके से दोनों मिलते-जुलते रहते हैं उससे अनुष्का की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। 
webdunia
शादी आगे बढ़ाई 
कहा जाता है कि अनुष्का तो 'बाहुबली 2' की शूटिंग शुरू होने के पहले से ही प्रभाष से शादी करने वाली थी, लेकिन प्रभाष ने शादी को आगे बढ़ा दिया क्योंकि वे 'बाहुबली 2' पर सारा ध्यान देना चाहते हैं। 
 
ठुकरा दिए 6 हजार शादी के प्रस्ताव 
लोकप्रियता में तेजी से आगे बढ़े प्रभाष का स्वभाव शर्मिला है। उन्हें शादी के लिए 6 हजार से ज्यादा प्रस्ताव मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने सभी ठुकरा दिए। ऐसा उन्होंने अनुष्का के लिए किया। 
webdunia
सुपरहिट जोड़ी और शानदार केमिस्ट्री 
प्रभाष और अनुष्का की जोड़ी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काफी सफल और लोकप्रिय है। उन्होंने 'बाहुबली' करने के पहले बिल्ला और मिर्ची जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी केमिस्ट्री को लोग बेहद पसंद करते हैं। बाहुबली में भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सात बार 'जेम्स बॉन्ड' बने अभिनेता रॉजर मूर नहीं रहे