शुरू हुई अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तैयारियां, रोशनी से जगमगाया क्रिकेटर का घर!

WD Entertainment Desk
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (16:39 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबरें बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में सात फेरे लेने वाला है।

 
ताजा खबरों के अनुसार अथिया और केएल राहुल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर केएल राहुल के घर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल के घर की बिल्डिंग पर हो रही सजावट को देखा जा सकता है। इससे साफ है कि शादी जल्द होने वाली है।
 
खबरों के अनुसार अथिया और राहुल की शादी की रस्में तीन दिन चलेगी। 21 और 22 जनवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। वहीं 23 जनवरी को आथिया केएल राहुल संग सात फेरे लेंगी। शादी की सभी रस्में खंडाला में ही होंगी।
 
अथिया और राहुल की शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ​ही शामिल होंगे। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स, क्रिकेटर और बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की भी उम्मीद है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
अथिया शेट्टी और केएल राहुल न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने साथ में दुबई गए थे। इस दौरान खबरें आई थी कि दोनों ने अपनी शादी से जुड़ी काफी शॉपिंग भी की थी। वहीं बताया जा रहा है कि शादी के बाद केएल राहुल और अथिया बांद्रा के एक आलीशान पेंटहाउस में शिफ्ट हो जाएंगे, जिसका इंटीरियर और डेकोरेशन का काम अभी चल रहा है। 
 
बीते दिनों सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया की शादी की प्लानिंग के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अथिया और राहुल एक बहुत ही साधारण शादी चाहते हैं। वह उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं और उनके लिए केवल सर्वश्रेष्ठ की कामना करते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More