अर्जुन कपूर-मलाइका अरोरा के ब्रेकअप की खबरों पर लगा ब्रेक, डिनर डेट पर स्पॉट हुआ कपल

WD Entertainment Desk
सोमवार, 28 अगस्त 2023 (12:30 IST)
Arjun Malaika breakup rumours: इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरों को तब हवा मिली जब बीते दिनों अर्जुन ने अकेले ही वेकेशन मनाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की। इसके बाद खबरें आई कि मलाइका ने अर्जुन कपूर के फैमिली मेबर्स को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। 
 
लेकिन अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर लगा दिया है। दरअसल, हाल ही में इस कपल को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका के लंच डेट पर जाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका क्रीम-टोन्ड लेजर-कट को-आर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। 
 
वीडियो में यह कपल हमेशा की तरह एक साथ काफी कूल व खुश दिख रहा था। मलाइका और अर्जुन के एक बार फिर साथ स्पॉट होने के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों पर ब्रेक लग गया है। 
 
बता दें कि मलाइका अरोरा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अक्सर इस जोड़ी को उम्र के फासले की वजह से ट्रोल भी किया जाता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More