क्या अनुराग कश्यप को भारी पड़ा CAA का विरोध करना? घटे 4 लाख ट्विटर फॉलोअर्स

Webdunia
रविवार, 22 दिसंबर 2019 (14:09 IST)
देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का जमकर विरोध हो रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसके विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं। फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप भी पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं।

ALSO READ: गौरी खान ने किया खुलासा, शाहरुख खान को तैयार होने में लगते हैं 5 घंटे
 
लेकिन लगता है कि अनुराग कश्यप को इसका विरोध करना भारी पड़ गया है। CAA और NRC का विरोध करने की वजह से अनुराग की फैन फॉलोइंग कम हो गई है। खबरों के अनुसार अनुराग कश्यप के ट्विटर पर फॉलोअर्स अचानक कम हो गए हैं। 
 
अनुराग के ट्विटर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं। इसे लेकर अनुराग ने भी ट्विटर अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'और ट्विटर ने मेरे फॉलोअर्स को काफी कम कर दिया है।' 
 
अनुराग के इस ट्वीट के बाद लगातार उनके प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ फॉलोअर्स ने अनुराग को बताया कि वो उन्हें फॉलो करते थे लेकिन उनके अकाउंट से उन्हें खुद-ब-खुद अनफॉलो कर दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी किल, इस ‍दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी एशिया कंटेंट अवॉर्ड्स और ग्लोबल OTT अवॉर्ड्स में हुई नॉमिनेट

जादू की झप्पी से आल इज वेल तक, राजकुमार हिरानी की फिल्मों के संवाद जिन्होंने बदल दिया लोगों का नजरिया

आपको लगा मैं अभिमन्यू हूं, मैं उसका बाप अर्जुन हूं, सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म युध्रा का धांसू ट्रेलर रिलीज

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More