अनुपम खेर ने किया अपनी 538वीं फिल्म का ऐलान, निभाएंगे रबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमिका

WD Entertainment Desk
शनिवार, 8 जुलाई 2023 (14:19 IST)
Anupam Kher 538th film: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर 68 साल की उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय है। वह बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं। इसके अलावा अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी फिल्मों और डेली रूटीन की जानकारी फैंस के साथ साझा करते हैं। वह इन दिनों फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग में बिजी हैं।
 
वहीं अब अनपुम खेर ने अपनी 538वीं फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, रबीन्द्रनाथ टैगोर की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 
 
अनुपम खेर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया है। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, जिसमें अनुपम, रबीन्द्रनाथ टैगोर के आउटफिट से मिलते जुलते आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। लंबी दाढ़ी और सफेद बाल में अनुपम नजर दिख रहे हैं। वह जमीन की ओर देख रहे हैं, और कुछ सोच रहे हैं।
 
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, 'ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे गुरुदेव को पर्दे पर साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है! जल्द ही इस फ़िल्म की अधिक जानकारी आपके साथ साझा करूंगा।'
 
बता दें कि रबीन्द्रनाथ टैगो, लिटरेचर में नोबेल प्राइज जीतने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रगान भी लिखा था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More