अनिल कपूर ने की 'द नाइट मैनेजर 2' के निर्माता संदीप मोदी की रचनात्मक प्रवृत्ति की सराहना

WD Entertainment Desk
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (15:21 IST)
The Night Manager 2: अनिल कपूर की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। शो के निर्माताओं ने शो को इसकी मूल रिलीज़ डेट से एक दिन पहले रिलीज किया है और यह शो अब दर्शकों के लिए उपलब्ध है, जिससे प्रशंसकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
 
'द नाइट मैनेजर' के पहले भाग के साथ दर्शकों को रोमांचित करने के बाद, संदीप मोदी 2023 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली श्रृंखला में से 'द नाइट मैनेजर' के दूसरे भाग के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
 
दूसरे भाग की रिलीज़ से पहले, अनिल कपूर ने बताया था, जब संदीप (शो के निर्माता) ने एक शॉट ओके किया, तो मुझे कभी भी जाकर इसे जांचने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। मुझे उनकी रचनात्मक प्रवृत्ति पर पूरा भरोसा है। मैंने 99% शॉट्स नहीं देखे हैं।
 
संदीप को सुष्मिता सेन-स्टारर 'आर्या' और 'द नाइट मैनेजर - पार्ट 1' जैसी बड़ी सफलताएं देने का श्रेय दिया जाता है। 'द नाइट मैनेजर 2' में अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर, तिलोत्तमा शोम, शोभिता धुलिपाला और शाश्वत चटर्जी अहम किरदार में है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Related News

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More