अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, पैसे लेकर कार्यक्रम में नहीं पहुंचने का आरोप

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की एक इवेंट कंपनी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। अमीषा पटेल पर पैसे लेकर कार्यक्रम में शामिल न होने का आरोप है। उनके साथ चार और लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। एसीजेएम-5 रवीश कुमार अत्री की कोर्ट ने 12 मार्च को सभी को तलब किया है।


जानकारी के मुताबिक, मामला 16 नवंबर 2016 का है। मुरादाबाद में ड्रीमविजन इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले पवन वर्मा का आरोप है कि उनके एक क्लाइंट की शादी में डांस करने के लिए अमीषा पटेल को 11 लाख रुपए दिए गए थे। इस पूरी रकम को न्यू मैक्स इन्टरटेंनमेंट कंपनी के नाम से लिया गया था। लेकिन 16 नवंबर को अमीषा शादी में परफोर्म करने गईं ही नहीं। 
 
साथ ही कहा गया कि, अमीषा पटेल और उनके सहयोगियों ने उनके क्लाइंट की शादी में ऐन मौके पर आने से मना कर दिया और उनसे 2 लाख रुपए अतिरिक्त की मांग की गई। बताया गया कि, पवन ने अमीषा पटेल और उनके सहयोगी अहमद शरीफ को कई बार फोन भी किया। लेकिन दोनों में से किसी ने भी फोन नहीं उठाया, न ही कोई जवाब आया। वहीं कहा गया है कि अमीषा के साथ आए लोगों की फ्लाइट टिकट्स और होटल का पूरा इंतजाम किया गया था।
 
दिल्ली से ही वापस लौटीं अमीषा 
इसके अलावा बाउंसर्स का भी इंतजाम किया गया था। लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया और शादी में आने से मना भी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे दी। अमीषा दिल्ली से ही अपने साथियों के साथ वापस मुंबई लौट गईं। इसके बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अमीषा, अहमद शरीफ, सुरेश परमार और राजकुमार गोस्वामी पर धारा 120 बी, 406, 504, 506 के अंतर्गत एसीजेएम में वाद दायर कराया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More