Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'रामायण' में माता सीता नहीं बनेंगी आलिया भट्ट, इस वजह से फिल्म से हुईं बाहर!

हमें फॉलो करें 'रामायण' में माता सीता नहीं बनेंगी आलिया भट्ट, इस वजह से फिल्म से हुईं बाहर!

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (17:51 IST)
Alia Bhatt will not play: ओम राउत के निर्देशन में बनी रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के डायलॉग और कालाकारों के चित्रण को लेकर खूब विवाद हुआ था। वहीं अब निर्देशक नितेश तिवारी 'रामायण' का अपना वर्जन लेकर आ रहे हैं। नितेश तिवारी की यह फिल्म बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं।
 
खबरें आ रही थी नितेश तिवारी की 'रामायण' में आलिया भट्ट और माता सीता और रणबीर कूपर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं साउथ एक्टर यश फिल्म में रावण बनेंगे। लेकिन अब लेटेस्ट खबरों के अनुसार आलिया भट्ट ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। 
 
webdunia
बताया जा रहा है कि डेट की समस्या की वजह से आलिया इस फिल्म से अलग हो गई हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के अंत तक फिल्म सिटी में एक शूट प्लान किया गया था। प्री-प्रोडक्शन पूरे जोरों पर था। फिल्म इस साल दिसंबर में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब रामायण की प्रोडक्शन टाइमलाइन में थोड़ा बदलाव हो सकता है। 
 
ऐसे में बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की आगे की सभी डेट्स बुक हैं और उन्हें अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए भी वक्त निकालना है। आलिया अपने बिजी शेड्यूल को देखते हुए इस फिल्म से अलग हो गई हैं। हालांकि रणबीर कपूर अभी भी भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए फिक्स हैं। 
 
खबरों के अनुसार आलिया के फिल्म से बाहर होने के बाद अब साईं पल्लवी सीता के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मीका सिंह की बिगड़ी तबीयत, शोज कैंसल होने की वजह से हुआ करोड़ों का नुकसान