इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में फिर साथ नजर आएगी सलमान खान और अली अब्बास जफर की जोड़ी

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म 'भारत' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इससे पहले अली अब्बास जफर ने सलमान को लेकर सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' बनाई थी।
टाइगर फ्रेंचाइजी से दोनों कलाकारों ने धमाल मचा दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान अली ने टाइगर की तीसरी फ्रेंचाइज के बारे में बात की है। अली अब्बास जफर ने कहा कि इंशाअल्लाह, हम लोग अभी फिल्म के लेखन का काम कर रहे हैं। कहानी के लिए हम लोगों ने एक आइडिया को फाइनल कर दिया है। हम इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हम इस पर जरूर काम करेंगे।
Photo : Instagram
अली ने सलमान संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं और सलमान आपस में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हमारा साथ बिल्कुल भाई जैसा है। मुझे ऐसा लगता है कि वे काफी सेंसेबल एक्टर हैं। वे किसी फिल्म में काम करने से पहले जानते हैं कि इस फिल्म की यूएसपी क्या है।
Photo : Instagram
फिल्म भारत की चर्चा करते हुए जफर ने कहा, फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से ही सलमान खान को इस बारे में पता था कि उन्हें सीन्स के दौरान कैसे दिखना है। क्योंकि फिल्म में उनका लुक विभिन्न उम्र पर निर्भर है। भारत की स्टोरी में इतना दम है कि जो भी एक्टर इसकी कहानी पढ़ेगा, फिल्म में काम करने के लिए एकदम चार्ज हो जाएगा। टाइगर और सुल्तान के साथ भी ऐसा ही हुआ था। सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के साथ ही पता चल गया था कि फिल्म में उन्हें कितने दमखम की जरूरत पड़ेगी।
Photo : Instagram
फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने स्लो मोशन को दर्शकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया है और सभी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More