इंतजार हुआ खत्म, Bade Miyan Chote Miyan का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के मौके पर 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

WD Entertainment Desk
शनिवार, 23 मार्च 2024 (12:02 IST)
Bade Miyan Chote Miyan Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में हैं। फैंद दो एक्शन स्टार को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। 
 
फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मेकर्स ने 'बड़े मियां छोटे मियां' का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

पोस्टर में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ हाथों में गन लिए नजर आ रही है। फिल्म का पोस्टर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' में सभी किरदार ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, रियल एक्शन का एक बड़ा डोज लेकर आ रहे हैं बड़े मियां छोटे मिया।' फिल्म का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज होगा। 
 
इसी के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के मौके पर 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ नजर आएंगी। फिल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More