फैंस का इंतजार खत्म, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (11:11 IST)
कोरोनावायरस के कारण साल 2020 में कई फिल्मों की रिलीज टल गई थी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' भी तब से ही रिलीज होने का इंतजार कर रही थी। आखिरकार इस फिल्म की रिलीज डेट का ऑफिशियली ऐलान हो गया है।

 
रिलायंस एंटरटेनमेंट की तरफ से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट को बता दिया गया है। इस वीडियो में लिखा हुआ नजर आ रहा है कि, 'एक साल पहले फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था और हमारे दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया था।'
 
इसके बाद दुनिया कोरोना महामारी के कारण अचानक रुक गई और हमने फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया। लेकिन हमने वादा किया था कि फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। अब वो वादा पूरा करने का वक्त आ गया है। फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
अक्षय कुमार ने भी ये गुड न्यूज अपने फैंस को सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस संग शेयर की है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे थे। 
 
'सूर्यवंशी' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म लगभग 1 साल से टलती नजर आ रही है। 10 अप्रैल से फिल्म का प्रमोशन शुरू किया जायेगा। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह इसमें कैमियो करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More