एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में अजय देवगन निभाएंगे यह किरदार

Webdunia
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (12:02 IST)
फिल्म 'बाहुबली' से पूरी दुनिया में छा जाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली अब अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'आरआरआर' पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म लगभग 400 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनाई जा रही है और यह 10 भाषाओं में रिलीज होगी।

ALSO READ: अमृता सिंह से तलाक पर सैफ अली खान बोले- सारा और इब्राहिम को यह खबर देना था मुश्किल भरा काम
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म में अजय देवगन 'भगत सिंह' की भूमिका में दिखाई देंगे और उनका चरित्र फिल्म में काफी अहम है। भगत सिंह की भूमिका में वह इस फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू को ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह करने के लिए प्रेरित करेंगे।

साउथ के मेगास्टार राम चरण इस फिल्म में अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका में हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म में राम चरण के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
 
बता दें कि अजय देवगन साल 2002 में आई फिल्म 'द लेजंड ऑफ भगत सिंह' में शहिद भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए अजय देवगन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजे गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More