मणिरत्नम की फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (06:06 IST)
ऐश्वर्या राय बीते काफी समय से फिल्मों में कम ही नजर आ रही है। ऐश्वर्या आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में नज़र आई थी। इस फिल्म में उन्होंने सिंगिंग सुपरस्टार का किरदार निभाया था। यह फिल्म सफल नही हो सकी हालांकि ऐश्वर्या के किरदार को सराहा गया था।


ऐश्वर्या के फैंस उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐश के फैन्स के लिए गुड न्यूज है। ऐश्वर्या राय फिल्म ईरुवर, गुरु और रावण के बाद एक बार फिर फिल्मकार मणिरत्नम के साथ काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह डबल रोल में नज़र आएंगी।
 
ALSO READ: बिग बॉस के बाद फिर साथ नजर आएंगे अनूप जलोटा-जसलीन मथारू, बताएंगे अपने रिश्ते का सच
 
ऐश्वर्या ने कहा है कि मणिरत्नम के साथ काम करना काफी अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, मणि मेरे गुरू हैं और वह हमारे देश के सबसे अद्भुत और प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं। इसलिए उनकी फिल्म में काम करने के लिए मुझे कुछ भी सोचना नहीं पड़ा।
 
मणिरत्नम के साथ अपनी अगली फिल्म के बारे में ऐश्वर्या ने कहा, 'जब फिल्म रिलीज होगी तब इसे अनुभव करिएगा और उस सफर पर जाइएगा जिसमें आपको ले जाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक बंधे रहें। इसके बारे में ज्यादा बताने से फिल्म का जादू कम हो जाएगा। इसलिए मैं कभी कहानी के बारे में बात नहीं करती। लेकिन यह फिल्म एक ऐसा अनुभव है जिसकी वजह से मैं इसका इंतजार कर रही हूं।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More