Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

WD Entertainment Desk
शनिवार, 18 मई 2024 (11:29 IST)
Aishwarya Rai Cannes Look Second Day: 77वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। ऐश्वर्या ने पहले दिन फाल्गुनी शेन पीकॉक के गाउन में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। 
 
अब ऐश्वर्या राय ने कान के रेड कार्पेट पर दूसरे दिन भी अपना जलवा बिखेरा। दूसरे दिन ऐश्वर्या ने डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक का फ्लोर-स्वीपिंग ट्रेल वाला यूनिक पीकॉक-फ्रिंज्ड गाउन पहना। इस गाउन में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। 
ऐश्वर्या का लुक पहले दिन से एकदम अलग था।  था। उनके आउटफिट में पफी-फ्रिंज्ड स्लीव्स थीं, जो उन्हें एक पीकॉक प्रिंसेस की तरह दिखा रही थीं। ऐश्वर्या ने डायमंड ब्रेसलेट, इयररिंग्स और एक रिंग के साथ अपना ​लुक मिनिमल रखा।
 
गाउन में बॉटम से फिशकट किया गया था। गाउन को फ्लफी टच दिया गया। इस गाउन में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऐश्वर्या ने फ्रैक्चर हाथ के बावजूद हैवी आउटफिट कैरी किया।
 
बता दें कि ऐश्वर्या राय पिछले 22 सालों से लगातार कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। वह हर साल अपने लुक और स्टाइल से फैंस को इम्प्रेस करती आ रही हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More