अभिषेक बच्चन के करियर डिसीज़न लेती हैं ऐश्वर्या, ये फिल्म करने से किया मना

Webdunia
ऐश्वर्या राय बच्चन की 'फन्ने खां' आने वाली है। अमिताभ बच्चन भी लगातार फिल्में किए जा रहे हैं। जया बच्चन ने अभिनय से दूरी बना रखी है। बच्चन परिवार में बचे अभिषेक बच्चन। तो अभिषेक 2016 में 'हाउसफुल 3' के बाद से अब तक किसी फिल्म में नज़र नहीं आए हैं। 
 
अब जब अभिषेक फिर से फिल्मों में आना चाह रहे हैं तो उनकी वाइफ ऐश्वर्या उन्हें रोक रही हैं। दरअसल अभिषेक जो भी फिल्में चुन रहे हैं वो मल्टीस्टारर हैं। ऐसे में उनके करियर पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा। अभी उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग की है, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी हैं। इसके अलावा एक और फिल्म की खबर है जिसके लिए ऐश्वर्या उन्हें मना कर रही हैं। 
 
सोनाली बोस एक फिल्म बनाने जा रही हैं जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिषेक बच्चन को चुना है। प्रियंका और अभिषेक को 'ब्लफमास्टर' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में साथ देखा जा चुका है। अब यह नई फिल्म दिल्ली बेस्ड मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जिसका किरदार निभा रही हैं चाइल्ड एक्टर ज़ायरा वसीम। 
 
इसमें उनके मां-पिता की भुमिका निभाने के लिए प्रियंका और अभिषेक को अप्रोच किया गया है। इसके लिए प्रियंका का चुनाव बहुत पहले से हो गया था। लेकिन अब खबरों की मानें तो ऐश्वर्या नहीं चाहतीं कि अभिषेक, प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म साइन करें। उन्होंने अभिषेक को ये फिल्म साइन करने से मना कर दिया है। ऐश का मानना है कि 'मनमर्जियां' में अभिषेक का जो रोल है उसमें करने को बहुत कुछ है। जबकि सोनाली की फिल्म में सारा फोकस जायरा पर रहेगा। ऐसे में अभिषेक को कुछ खास दिखाने को नहीं रहेगा। 

ALSO READ: रेस 3 शुरू होने के 15 मिनट बाद ऐसे भागे दर्शक!
 
ऐश्वर्या के अनुसार वे चाहती हैं कि अभिषेक किसी अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार करें। अब देखते हैं आगे क्या होता है। इसके अलावा खबर है कि अभिषेक 'हाउसफुल 4' में भी नज़र आ सकते हैं। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक "जाना समझो ना" रिलीज, नजर आई कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की खूबसूरत केमिस्ट्री

सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी, ईद 2025 पर होगी रिलीज

Pushpa 2 The Rule ने रिलीज के पहले कमाए 1085 करोड़ रुपये, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा

निर्देशक नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More