सोनू सूद की राह पर अमिताभ बच्चन, प्रवासी मजूदरों को भेजेंगे घर

Webdunia
गुरुवार, 28 मई 2020 (15:33 IST)
पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने राज्य लौटने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। वह पिछले कई दिनों से लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने का काम कर रहे है।

 
अब खबर आ रही है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी सोनू सूद की राह पर चल दिए हैं। अमिताभ बच्चन भी प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का इंतजाम कर रहे हैं। जल्द मुंबई से 10 बसें उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए रवाना होंगी।
 
खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों की कठिन यात्रा को आसान बनाने में भी काफी मदद की है। उनकी टीम पैदल अपने गांव के लिए रवाना होने वाले श्रमिकों को भोजन के पैकेट, पानी की बोतल और चप्पल की आपूर्ति करने का काम कर रही हैं। काफी प्रयासों के बाद उनकी टीम 10 से अधिक बसों को यूपी भेजेगी। 

ALSO READ: फिर साथ आएंगे अजय देवगन और रोहित शेट्टी, ‘गोलमाल 5’ पर जल्द शुरू होगा काम!
 
अमिताभ बच्चन से जुड़े सूत्र ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, हाजी अली ट्रस्ट और पीर मखदूम साहेब ट्रस्ट के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन ने दैनिक आधार पर पके हुए खाने के करीब 4500 पैकेट बांटने शुरू किए। 28 मार्च के बाद से वह वह मुंबई के अलग-अलग स्थानों जैसे हाजी अली दरगाह, अनटॉप हिल, घारावी, जुहू आदि पर रोजाना 4500 पैकेट पका हुआ खाना बांट रहे हैं। 
 
 
 
इसके अलावा एजेंसियों और लोकल अधिकारियों की सहायता से अमिताभ बच्चन की टीम अभी तक अनगिनत मास्क, सैनिटाइजर और 20 हजार से भी ज्यादा पीपीई किट्स मुंबई के अस्पतालों में बांट चुकी है।
 
बता दें कि सोनू सूद मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में लगे हैं। वह अब तक हजारों बिहार, झारखंड और यूपी के मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। इसके लिए मजदूरों को खाने से लेकर बस और चप्पलों की भी व्यवस्था भी सोनू सूद और उनकी टीम ने खुद ही की है। वह लगातार मजदूरों की मदद में जुटे हुए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More