फांसी के फंदे से उतारकर तुनिशा शर्मा को अस्पताल ले गया था शीजान खान, वायरल हो रहा वीडियो

WD Entertainment Desk
बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (12:12 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने 'अली बाबा- दास्तान ए काबुल' सीरियल के सेट पर 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई थी। तुनिशा की मां ने शीजान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 

 
शीजान खान इस वक्त पुलिस हिरासत में हैं। वहीं तुनिशा का अंतिम संस्कार बीते दिन किया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तुनिशा के फांसी लगाने के बाद शीजान खान और अन्य  साथी उन्हें अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। 
 
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बेसुध दिख रही तुनिशा को गोद में उठाए ले जाते दिख रहा है। साथ में शीजान और एक अन्य महिला भी नजर आ रही हैं। वीडियो में तीनों सफेद कलर की कार से नीचे उतरकर सीढ़ियों से हड़बड़ाहट में तुनिशा को अस्पताल के अंदर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
गौरतलब है कि पुलिस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि सुसाइड करने से पहले तुनिशा ने शीजान खान संग मेकअप रूम में ही लंच किया था। इसके 15 मिनट बाद ही उन्होंने उसी मेकअप रूम में फांसी लगा ली। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More