फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय

Webdunia
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आयुष्मान खुराना की फिल्में हमेशा हटकर होती हैं। इसमें विक्की डोनर, बधाई हो और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्में शामिल हैं। अब उनकी एक और फिल्म आ रही है जिसका नाम है ड्रीम गर्ल। इसमें उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो कॉल सेंटर में लड़की (पूजा) की आवाज बनाकर लोगों से बातचीत करता है।
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के ट्रेलर में पूजा के किरदार के साथ दर्शकों को जिज्ञासु करने के बाद आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छात्रों से विशेष मुलाकात की है। यही नहीं, इंटरएक्टिव सत्र होने के बाद, दोनों 'ढगाला लागली' गाने पर थिरकते हुए नजर आए और आयुष्मान ने अपनी मोहक आवाज में गाना गा कर छात्रों का खूब मनोरंजन भी किया।
 
ALSO READ: क्या ईद 2020 पर आनंद एल राय की फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे सलमान खान?
 
विश्वविद्यालय कैंपस में आयुष्मान को देखने के लिए एकत्र हुए छात्रों की भारी भीड़ की झलक निश्चित रूप से सबसे मनोरंजक दृष्टि थी। इतना ही नहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे अभिनेता की आकर्षक पर्सनालिटी ने दिल्ली के फैंस का जीत लिया जो अभिनेता से काफी प्रभावित नजर आए।
फिल्म ड्रीम गर्ल पहले ही अपने मज़ेदार ट्रेलर और अब तक रिलीज हो चुके गानों के साथ देश भर में तहलका मचा रही है जिसके बाद दर्शक अब बड़े पर्दे पर 'पूजा' से मुलाकात करने के लिए इक्छुक है।

आयुष्मान खुराना द्वारा फिल्मों के सही चयन के साथ उनके प्रशंसकों ने उन्हें अगले बड़े सुपरस्टार की उपाधि दे दी है। आयुष्मान खुराना उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने गुणवत्ता के काम और अच्छे बॉक्स ऑफिस नंबर के साथ भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा में आगे बढ़ाया है।
फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुषमान खुराना के साथ नुसरत भरुचा मुख्य अभिनेत्री हैं। अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली जैसे उम्दा कलाकारों की टोली के साथ, ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। ड्रीम गर्ल 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More